गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। जिले के एक हजार से अधिक बुजुर्गों को पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही है। लोगों ने विभाग में आकर इसकी शिकायत की है। जानकारी के अनुसार पेंशन न मिलने की वजह समाज कल्याण विभाग के पास बजट का अभाव बताया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि पेंशन के संबंध में शासन से पत्राचार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मई में सात हजार बुजुर्गों को पेंशन दी गई है। शेष लोगों के खाते में जल्द ही पेंशन डाली जाएगी। विभाग की ओर तीन-तीन माह की पेंशन का भुगतान एक साथ किया जाता है, ऐसे में साल में चार किस्त में पेंशन की धनराशि बुजुर्गों के बैंक खाते में आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...