दुमका, मई 31 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सहिया, सहिया साथी एवं बिटीटी कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। गत पांच महीने से इन कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्मियों ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण बाधित हो गया है और बच्चों की पढ़ाई पर भी सीधा असर पड़ा है। कई कर्मियों को दैनिक खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। रविवार को सहिया, सहिया साथी एवं बिटीटी कर्मियों ने संयुक्त रूप से प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर अविलंब मानदेय भुगतान की मांग की है। साथ ही कर्मियों को आर्थिक संकट से उबारने की गुहार लगाई है। आवेदन में बिटीटी आरिफ रशीद खान, अर्चना भट्टाचार्य, सहिया रिंकी गोराई, बरणाली दत्त, बेली दुलई, मा...