बोकारो, अगस्त 11 -- नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 1.40 लाख छात्र-छात्राओं को अब तक पोशाक, जूता-मौजा और स्वेटर के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता राशि नहीं मिल पाई है। राशि जारी नहीं होने से हजारों बच्चे पुराने यूनिफॉर्म या सामान्य कपड़ों में स्कूल जाने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ गई है। जूते नहीं होने के कारण कई विद्यार्थी चप्पल पहनकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में कीचड़ और जलभराव वाले रास्तों से होकर स्कूल जाने वाले बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वे अपने स्तर पर नई ड्रेस और जूते खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यह भी पढ़ें- पीएम पोषण योजना के तहत 1.05 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा अंडा...