हापुड़, फरवरी 14 -- थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना स्थित कृषि यंत्र बनाने वाली फैक्ट्री के बाहर से बाइक चोरी के मामले में देहात पुलिस ने पांच महीने बीत जाने के बाद बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव रसूलपुर निवासी गुलबीर सिंह ने बताया कि गांव पटना में कृषि यंत्र बनाने की फैक्ट्री है। 18 अक्टूबर 2025 को वह फैक्ट्री पहुंचे और बाइक को बाहर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद आकर देखा तो बाइक नहीं मिली थी। आस पास देखने के बाद बाइक का कुछ सुराग नहीं लगा। आरोप है कि पुलिस तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। समय रहते पुलिस मुकदमा दर्ज करती तो बाइक चोरी करने वाला पकड़ा जा सकता था। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन चोर को पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है। उसको गिरफ्तार कर चोरी की घटना का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.