पांच महीने बाद भी नहीं मिली पोशाक राशि, 1.40 लाख विद्यार्थियों को इंतजार
बोकारो, अगस्त 11 -- सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन जिले के लगभग 1 लाख 40 हजार छात्र-छात्राओं को अब तक पोशाक, जूता-मौजा और स्वेटर के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता राशि नहीं मिल सकी है। राशि के अभाव में बड़ी संख्या में बच्चे पुराने यूनिफॉर्म में स्कूल आने को मजबूर हैं, जबकि कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे सामान्य कपड़ों में ही कक्षाएं कर रहे हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। जूते उपलब्ध नहीं होने के कारण कई विद्यार्थी हवाई चप्पल पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ और जलभराव वाले रास्तों से होकर स्कूल जाने वाले बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहे हैं。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.