शाहजहांपुर, मई 10 -- कलान। पांच माह बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस अधेड़ के शव की शिनाख्त कराने में कामयाब नहीं हो सकी।घटना को डंडे वस्ते में डाल दिया है। एफएम हाई-वे के किनारे एक नाले में शव बरामद हुआ था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।4 जनवरी को रुकनपुर गांव में मुरादाबाद-फर्रुखबाद स्टेट हाई-वे किनारे एक दुकान के सामने बने नाले में शव मिला था।खास बात है कि शव की जानकारी बच्चों के द्वारा मिली।बच्चे हाई-वे के किनारे खेल रहे थे, नाले से बॉल निकालने आए थे, तभी उन्होंने एक जूता देखा, जिसके बाद शव का पता चला। मृतक युवक की जेब से एक घड़ी और चाबी मिली है।वहीं थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...