मथुरा, सितम्बर 11 -- मथुरा जंक्शन से मंगलवार की सुबह बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जीआरपी और थाना हाईवे पुलिस की संयुक्त टीमों ने अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। मासूम की तलाश में मुरैना तक टीम पहुंच गयी है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर वह अपहरणकर्ताओं के काफी करीब पहुंच गई है। पुलिस टीमों ने आगरा, धौलपुर और मुरैना में कई स्थानों पर पहुंचकर दबिश दीं हैं। संदिग्धों की गतिविधियों और बच्चे को ले जाने के संभावित रास्तों की भी पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- कुरकुरे दिलाने के बहाने नौ वर्षीय बच्ची को ले गया अजनबीघटना का विवरण विदित है कि गांव पाठकपुर थाना असोहा, जिला उन्नाव निवासी देव शंकर मिश्रा नाथ अपनी पत्नी गौरी मिश्रा, बेटी प्रिय...