गाज़ियाबाद, मई 2 -- - लीग में पांच टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे गाजियाबाद, वंदना। नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट मैदान पर पांच मई से टी20 लीजेंड्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। लीग गिरिजा शंकर सोनी की स्मृति में आयोजित की जा रही है। लीग में पांच टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच मुकाबले खेले जाएंगे।आयोजक अखिलेश सोनी और मीडिया प्रभारी सुशील जैन ने बताया कि पांच टीमों में गाजियाबाद टाइटंस, गाजियाबाद ग्लैडटर्स, गाजियाबाद रॉयल्स, गाजियाबाद चैलेंजर्स और गाजियाबाद नाइट्स शामिल हैं। गाजियाबाद टाइटंस के मालिक संजीव जैन, गाजियाबाद ग्लैडटर्स के मालिक पंकज शर्मा, गाजियाबाद रॉयल्स के मालिक मोहित सेमसन, गाजियाबाद चैलेंजर्स के मालिक राज शर्मा और गाजियाबाद नाइट्स के मालिक जावेद खान हैं। यह भी पढ़ें- जगदीशपुर मैदान में आज होगा पीपीएल सेशन-3 क्रिकेट मुकाबल...