पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चालू सत्र में वर्ग छह में नामांकन को लेकर समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में सभी वार्डेन और एकाउंटेंट की बैठक कर विमर्श किया गया। अध्यक्षता करते हुए एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने अभी तक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन नहीं होने पर नाराजगी जताई। एडीपीओ ने बैठक में कहा कि अप्रैल माह में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी, परंतु अभी तक छात्राओं का नामांकन नहीं हो सका है। हर हाल में सभी वार्डेन को पांच मई तक रोस्टर के अनुसार सूची समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी वार्डेन को सख्त निर्देश दिया गया कि शिक्षक और छात्राओं की हाजिरी ई-विद्या वाहिनी पर ही बनाएं। यह भी पढ़ें- जामताड़ा: कस्तूरबा व आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर सख्त...