लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय के वितरण का शुभारंभ करेंगे। गोरखपुर में बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में इसका शुभारंभ होगा।गोरखपुर के साथ प्रदेशभर के जिलों में कार्यक्रम होगा। इसमें प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षामित्रों व शिक्षकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...