अररिया, मार्च 29 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 131वें 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनकर सरल एप पर अपलोड करने में अहम भूमिका निभाने वाले छह भाजपा पंचायत अध्यक्षों को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने मेडल देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान कार्यक्रम शनिवार को प्रखंड के कुर्साकाटा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर के तमकुड़ा स्थित आवास पर आयोजित कर दिया गया। सम्मानित होने वालों में रहटमीना पंचायत के अध्यक्ष मनोज मंडल, सिकटिया पंचायत के त्रिभुवन कुमार वर्मा, शंकरपुर पंचायत के संतोष कुमार साह, कमलदाहा पंचायत के सूर्यानंद मालाकार तथा लक्ष्मीपुर पंचायत के संजय कुमार साह और सौरगांव पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया चन्द्रानंद मंडल शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.