बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच,संवाददाता। ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर ढंग से क्रियांवित कराते हुए जरूरतमंद को गांव में ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षित कर्मियों से उपचार व परामर्श की सुविधा को आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। पांच ब्लॉकों में 41 आरोग्य मंदिर निर्माण को हरी झंडी दी गई है। इन पर 17 करोड़ से अधिक का बजट खर्च किया जाएगा। शासन ने बजट की स्वीकृति दे दी है। भूमि अधिग्रहण संग इसी माह से भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिले की आबादी लगभग 42 लाख के करीब है। आबादी के हिसाब से चिकित्सकीय सेवाओं का अभाव है। लिहाजा सीएचसी पर मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है,जबकि 50 फीसद ऐसे मरीज जिला मुख्यालय आ रहे हैं, जिनका सीएचसी व दूसरे अस्पतालों में इलाज हो सकता है। ऐसी स्थिति को देखते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.