औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सुरार पुल के पास ग्लैमर बाइक पर लदी पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के नादीपुर निवासी दीपक कुमार और पीरपैंती थाना क्षेत्र के पीरपैंती निवासी पंकज कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष परमजीत मंडल ने बताया कि बरामद बाइक और शराब को जब्त कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने झिकटिया गांव के समीप सड़क किनारे डिस्कवर बाइक पर लदी 160 लीटर देसी शराब बरामद की। मामले में वाहन नंबर के आधार पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...