फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। परिवहन निगम ने चालक व परिचालकों की मनमानी पर वीराम लगाए जाने के लिए फरमान जारी किया है। जिसके तहत बेटिकट यात्री पकड़े जाने पर कार्यवाही तय की गई है। ऐसे में जहां निगम के कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी वहीं संविदा कर्मियों का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। इस फरमान के बाद निगम की बसों की आय भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिवहन निगम ने बसों में भ्रष्टाचार और राजस्व हानि रोकने के लिए नए नियमों को जारी किया है। जिसके तहत चेकिंग के दौरान बस में पांच या उससे अधिक बिना टिकट यात्री मिलने पर चालक-परिचालक दोनों की सेवा तत्काल समाप्त कर दी जाएंगी। वहीं पांच से कम यात्री बेटिकट मिलने पर संबंधित का रूट परिवर्तित कर दिया जाएगा। पूर्व में कई बार चेकिंग के दौरान बसों में बेटिकट यात्री मिल चुके है जिससे निगम की आय भ...