अमरोहा, मई 19 -- रहरा (अमरोहा)। जमीन के लालच में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में महज पांच बीघा जमीन के लिए भतीजे ने साथी के साथ मिलकर अपनी सगी बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया। सोमवार सुबह महिला का शव लहूलुहान हालत में घर की छत पर बने कमरे से बरामद हुआ। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था, साथ ही शरीर पर पिटाई के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतका के ममेरे भाई की तहरीर पर सगे भतीजे और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है。 यह भी पढ़ें- हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा और बेरहमी से मार डाला; 5 बीघा जमीन के लिए कसाई बन गया भतीजाजावित्री की संघर्षमयी जिंदगी पौरारा निवा...