मऊ, अप्रैल 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसरी बुजुर्ग में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटे देख सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझ पाती तब तक गांव के कई किसानों की पांच बीघा के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची राजस्व टीम ने हुई क्षति का आकलन किया। ग्राम पंचायत उसरी बुजुर्ग के सिवान में खड़ी गेहूं की फसल में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे उठती देख सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। बह रही तेज पछुआ हवा के बीच आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इस बीच ग्रामीण हाथों में पेड़ों की झाड़ लेकर ...