संभल, अगस्त 25 -- जिले के पांच ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) की बृहद मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 55 लाख 43 हजार 603 रुपये की धनराशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद धनराशि संबंधित एसएमसी के खातों में भेजी जाएगी। इसके बाद कार्यदायी संस्था निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य कराएगी। जिला समन्वयक निर्माण समग्र शिक्षा सचिन सक्सेना ने बताया कि गुनौर, रजपुरा, बनियाखेड़ा, बहजोई और असमोली के बीआरसी करीब 20 साल पुराने हैं। इन केंद्रों को अब तक बृहद मरम्मत के लिए धनराशि नहीं मिली थी। शासन की स्वीकृति के बाद अब इनका कायाकल्प कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीआरसी केंद्रों की छत की मरम्मत और डेम्प प्रूफिंग, छज्जों पर खपरैल, मीटिंग हाल का सौंदर्यीकरण, क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत तथा खिड़कियों पर मच्छर जाली लगाने का कार्य प्राथमिकता पर...