नई दिल्ली, जुलाई 23 -- समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। यूपी के सबसे बुजुर्ग के साथ ही सबसे ईमानदार विधायक आलम बदी आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से पांच बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। अपनी ईमानदारी के साथ ही सादगी के लिए भी वह जाने जाते थे। वह कई मायनों में खास हैं। उन्हें मुलायम सिंह ने अपनी सरकार में मंत्री बनाना का प्रस्ताव दिया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था। पांच बार के विधायक होने के बाद भी वह टीन शेड वाले घर में रहते हैं। किसी लग्जरी एसयूवी की जगह रोडवेज का इस्तेमाल सफर के लिए करते हैं। आज भी आजमगढ़ के कुर्मीटोला मोहल्ले में एक साधारण पुराने टीनशेड वाले घर में रहते थे। रोडवेज बस, साइकिल या स्कूटर से सफर करते थे। छह दशक तक राजनीति में रहने के बाद भी उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। जब उन्हें मंत्री ...