फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- फर्रुखाबाद। हंसी-खुशी कांवड़ भरने के लिए पांचालघाट आए मैनपुरी के कांवड़ियों के जत्थे पर लौटते समय हादसे ने कहर बरपा दिया। हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवारों को वाहन ने कुचल दिया। हादसे में गिरजा देवी (35) और अभय शाक्य उर्फ ऋषभ (15) की मौत हो गई। दोनों आपस में देवर भाभी थे। ऋषभ पांच बहनों में घर का अकेला भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ऋषभ जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव खाके ताल निवासी था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में वह पांच बहन निशा, संध्या, ज्योति, दीप्ती और अर्चिता का इकलौता भाई था। यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौतदुर्घटना का विवरण परिजन...