आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़। जनपद की पुलिस ने विभिन्न अपराधों में संलिप्त पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनके खिलाफ गैंगेस्टर, डकैती, लूट, रंगदारी, चोरी, धोखाधड़ी, अवैध असलहा रखने सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज हैं। इन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल कर पुलिस की ओर से इनकी निगरानी की जाएगी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सिधारी थाना की पुलिस ने भदुली निवासी हरिबंश गोपाल, अहरौला थाना की पुलिस ने माहुल निवासी राजन और कोर्रा घाटमपुर निवासी शेरू यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके साथ ही मुबारकपुर थाना की पुलिस ने गजहड़ा निवासी बृजेश उर्फ मलिक की, गंभीरपुर थाना की पुलिस ने गड़ेरीपट्टी निवासी राज उर्फ सवरिया की हिस्ट्रीशीट खोली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...