कन्नौज, जून 3 -- ठठिया। रामनगर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई रमेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य के निधन से पत्नी सोमवती और पांच मासूम बच्चों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार रमेश फेरी लगाकर परिवार का खर्च चलाता था। उसकी आय से ही बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें पूरी होती थीं। अब उसके निधन के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी सोमवती के अलावा पुत्र प्रिंस (8), ऋषि (5), कान्हा (4), पुत्री प्रिया (6) तथा तीन माह की मासूम पलक को छोड़ गया है।घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों को अभी तक पिता के निधन का एहसास नहीं है और वे उन्हें तलाश रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब...