कौशाम्बी, जनवरी 4 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले पांच बच्चों के पिता ने शनिवार की रात दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि शनिवार की रात उसकी 15 वर्षीय बेटी छत पर बर्तन धुलने गई थी। उसी के घर से लगा आरोपी का पशुबाड़ा भी है। आरोप है कि आरोपी पीड़ित की बेटी को छत पर अकेला देखकर पशुबाड़े में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। चीख-पुकार सुन परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना रात में ही यूपी-112 पुलिस को दी गई थी। सुबह थाने पर तहरीर दी गई। इस संबंध में डीएसपी कौशाम्बी ज...