श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। तिलकपुर परसा बांध तो बना दिया गया। लेकिन तिलकपुर गांव के पास करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क को ही बांध मान कर छोड़ दिया गया। बांध से सड़क पांच फीट नीची है। इसलिए बरसात में जब राप्ती नदी में बाढ़ आती है तो बाढ़ का पानी तेजी से तिलकपुर गांव को निगलने के लिए बेताब हो जाता है। इससे 3000 की आबादी को जान के लाले पड़ जाते हैं। लोगों को गांव छोट कर भागना पड़ता है। जिला मुख्यालय को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए राप्ती नदी के उत्तरी छोर पर परसा तिलकपुर तटबंध का निर्माण कराया गया है। करीब 13 किलोमीटर तब बने तटबंध को तिलकपुर गांव के पहले मजगवां के पास भंगहा मोड़ मल्हीपुर सड़क से जोड़ दिया गया। इसके बाद भंगहा मोड़ तक एक किलोमीटर 400 मीटर तक बांध का निर्माण नहीं कराया गया और अधिकारियों ने सड़क को ही बांध मान लिया ...