पांच फीट ऊंची उठाकर बनाई जा रही सीसी सड़क
आगरा, अप्रैल 27 -- वार्ड 88 हरीपर्वत जोन स्थित राधिका विहार के निवासियों को बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में सड़क को लगभग पांच फुट ऊंचा उठाकर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। राधिका विहार की सड़क काफी नीची होने के कारण हर वर्ष बारिश के मौसम में यहां भारी जलभराव हो जाता था। इससे आवागमन बाधित होता था और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती थी कि घरों के बाहर तक पानी भर जाता था। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम को अवगत कराया था। नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई की और सड़क निर्माण को मंजूरी प्रदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.