बांदा, जून 20 -- बांदा। एक ही खसरा-खतौनी से कूटरचित ढंग से दस्तावेज तैयार कर कई बार जमानत लेने पर पुलिस ने पूर्व में जेल भेजे गए पांच जमानतदारों गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जिसमें शिवस्वरूप उर्फ मास्टर, रामबाबू सिंह गौर, हरिशंकर उर्फ विजय शंकर , बलबीर सिंह व हेमंत पटेल के विरुद्ध तिंदवारी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने गैंगस्टटर की कार्रवाई की । बताते चलें कि पुलिस ने इस तरह के जमानतदारों को पकड़ने के लिए चार माह पहले अभियान चलाया था। जिसकी पहचान कर उन्हें जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...