बागपत, जून 13 -- बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को मसालों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाकर नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि इस प्रदेशव्यापी अभियान में यूपीएसआईडीसी बागपत से धनिया पाउडर, महेश की मसाला चक्की मंडी सुल्तानगंज थाना बड़ौत से हल्दी पाउडर, यूपीएसआईडीसी बागपत से धनिया पाउडर, गिल गोल्ड मसाले से लाल मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर, शिव शंकर मंडी सुल्तानगंज बड़ौत के प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खुले में रखी 20.54 किलो मिर्च सील, 19 नूमने जांच के लिए संकलित किए यह भी पढ़ें- डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्...