समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस ने पियक्कड़ों के खिलाफ चलाए गए अभियान में छापामारी कर पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार ने बताया कि मुस्तफापुर से गिरफ्तार पियक्कड़ बेलसंडीतारा वार्ड 12 निवासी रामभरोस दास, बरैयागाछी मुस्तफापुर वार्ड 9 निवासी विजय चौधरी, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर निवासी दिनेश सहनी है। इसके विरुद्ध सनहा दर्ज की गई है। वहीं नरहन में छापामारी में वार्ड 14 निवासी हीरालाल दास और सुनील दास को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...