अररिया, मई 13 -- सिकटी, एक संवाददाता सिकटी प्रखंड क्षेत्र के मजरख पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात डैनिया कॉलोनी में भयानक अग्निकांड मे पांच परिवारों के पांच घर जलकर राख़ हो गए। पांच परिवारों का बदन पर कपड़ा छोड़ सबकुछ नष्ट हो गया। इस अग्निकांड में नगदी, जेबरात, अनाज, कपड़ा, मवेशी, बाइक, साइकिल, मोटर, नगदी सहित करीब दस लाख से ऊपर की क्षति का अनुमान लगाया गया है। वहीं अगलगी की इस भयानक घटना में घर में रखा अनाज धान, चावल, आटा, गेहूं, मूंग भी जलकर स्वाहा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना आवेदन के माध्यम से अंचल कार्यालय व सिकटी थाना को दी गई है। यह भी पढ़ें- पांच परिवार के पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान तीन मवेशी घर में बांधे होने के कारण नहीं निकल पाए और तड़प कर मर गए। जबकि छह मवेशी बुरी तरह झुलस गए हैं। भूसी घर तथा दूसरे कमरे में रखे सा...