पांच पनीर निर्माण इकाईयों के खाद्य लाइसेंस निरस्त, वाद दायर
मथुरा, अप्रैल 16 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा, वहीं पांच पनीर निर्माण इकाईयों के खाद्य लाइसेंस निरस्त कर न्यायालय में वाद दायर कराए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार द्वारा नगला बुर्ज, बल्देव में स्थित खोया निर्माण इकाईयों का निरीक्षण कर भंडारित खोया व मिश्रित दूध एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा वृन्दावन में पंडित जी भोजनालय से एक तैयार सब्जी का नमूना संग्रहित किया गया। तहसील मांट के बाजना क्षेत्र में गत 16 अक्टूबर 2025 को प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान पनीर निर्माण इकाईयों से पनीर, मिश्रित दूध एवं अपमिश्रकों के नमूनों के संग्रहण की कार्यवाही हुई थी। जनहित में इनकी अनुज्ञप्तियां निलंबित कर खाद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.