मधुबनी, मार्च 18 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल प्रखंड के पांच पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में पूरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया। अहले सुबह से ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों पर देखने को मिली। कुल 5307 मतदाताओं में से 2423 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 45.6 प्रतिशत रहा। इसमें 711 महिला एवं 1712 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इन पंचायतों में हैं प्रत्याशीउदयपुर बिठुआर पंचायत से विपिन कुमार चौधरी, किसलय कुमार चौधरी एवं आरती देवी चुनाव मैदान में हैं। सरिसबपाही पश्चिमी पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष सुमन कुम...