गिरडीह, अप्रैल 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शाादी पार्टी में जाने की बात कह कर घर से निकले युवक की रेलवे ट्रैक से शव बरामदगी के मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक टुनटुन राम की पत्नी प्रियंका कुमारी द्वारा बेंगाबाद थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 66/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में उनके पति की एक साजिश के तहत हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव को ठिकाना लगा दिया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मानजोरी पंचायत के दुंदो गांव से जुड़ा हुआ है। बतला दें कि बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार अल सुबह मध...