बागपत, जनवरी 7 -- चांदीनगर। ललियाना गांव जगंल में चोरो ने पांच नलकूपों पर धावा बोल केवल, स्टार्टर व अन्य समान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी है। ललियाना निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि देर शाम वह नलकूप का ताला लगा घर लौट आया था। बुधवार की सुबह वह नलकूप पर पहुंचा, तो उसमें कुंबल मिला। नलकूप के अंदर से स्टार्टर सहित अन्य समान चोरी मिला। उसने अन्य किसानों को घटना की जानकारी दी, तो पता चला कि चोर जितेंद्र, अशोक, विनोद और राजबीर के नलकूपों से सामान चोरी कर ले गए है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...