गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। बरसात के दौरान महानगर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। सभी पंपिंग स्टेशनों और सैम्पवेल की तल्लीझाड़ सफाई शनिवार तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पांच नए मोबाइल पंपिंग सेट इंस्टॉल किए जाएंगे, जबकि सभी पुराने पंपों और पंपिंग सेटों की सर्विसिंग कराई जाएगी। प्रीपेड बिजली मीटर वाले पंपिंग स्टेशनों का पांच माह का एडवांस रिचार्ज और पंप संचालन के लिए डीजल की अग्रिम खरीद भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बारिश शुरू होते ही पंप तत्काल चालू किए जा सकें। नगर आयुक्त अजय जैन ने निर्माण, जलकल और सफाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों और नालों की डिसिल्टिंग तेजी से कराई जाए और जलनिकासी...