प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- हीरागंज। महेशगंज थाने के दरोगा प्रभाशंकर सचान गुरुवार को गस्त पर थे तभी मुखबिर से खबर मिली को एक युवक बम के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक उत्कर्ष मिश्रा उर्फ सूरज निवासी तिलौरी मोड़ कुंडा के पास से पांच देसी बम बरामद हुआ। आरोपी उत्कर्ष के खिलाफ पहले ही मानिकपुर, कुंडा थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...