प्रयागराज, फरवरी 23 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। फाफामऊ पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों रूदा पुर निवासी अंग्रेज पुत्र शरीफ अहमद, कमरूल हसन पुत्र पुद्दन, जफर अहमद उर्फ निक्का पुत्र सत्तार अहमद को पांच देसी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसीपी थरवई अरुण परासर फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी सिंह कि वांछितों को शांतिपुरम स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास से पकड़कर चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...