फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- पलवल,अजित कुमार। शहर थाना अंतर्गत मीनार गेट मुख्य बाजार से एक ही रात में चोरों ने पांच दुकानों से लाखों रुपए की नकदी व सामान को चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी दीपक जुनेजा की जुनेजा सिलेक्शन दुकान में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकान खोलने पर गल्ला बाहर मिला और उसमें रखे करीब एक लाख 90 हजार रुपये तथा 80-90 हजार रुपये के कपड़े गायब थे। जांच में दुकान के ऊपर लगा शटर टूटा मिला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक चोरी करते नजर आ रहे है। इसके अलावा इसी रात आसपास की अन्य दुकानों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। ...