भागलपुर, फरवरी 16 -- रंगरा चौक प्रखंड के चापर हाट में रविवार की सुबह आग लगने से पांच दुकानदारों का समान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी, जिससे शिवशंकर यादव की नाश्ते व मिठाई की दुकान, सुरेश मंडल के सिलाई मशीन की दुकान, अरुण यादव के मुर्गी फार्म की दुकान, राजेंद्र रजक की सैलून, मनीष ठाकुर की सैलून, पिंकू रजक की दुकान जल गई। दुकान में आग लगने से शिव शंकर यादव की दुकान का फ्रीज, इनवर्टर, नकद सहित लाखों का नुकसान हुआ है। सुरेश मंडल की सिलाई दुकान में लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है। अरुण मुर्गा फार्म और मनीष ठाकुर की सैलून जलने से दुकान में रखे सभी समान जल गए। वहीं शिवशंकर यादव की दुकान में रखे सिलेंडर भी बलास्ट होने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.