गिरडीह, जनवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर झारखंड के सार्वजनिक क्षेत्र, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों में ताले लटके रहे। यह हड़ताल एक सूत्री मांग पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने को लेकर की गई थी। हड़ताल के कारण गिरिडीह की लगभग सभी बैंक शाखाएं एवं प्रशासनिक कार्यालय बंद रहे। निजी क्षेत्र के बैंक भी बंद रहे। बैंक शाखाओं एवं प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष हड़ताली कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल में महिला कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर रहे बैंक यूनियन के नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल के पूर्व पिछले लगभग दो महीने से पूरे देश क...