किशनगंज, मई 23 -- टेढ़ागाछ। स्थानीय 2 उच्च विद्यालय, टेढ़ागाछ में चल रहा भारत स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार (22 मई) को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह शिविर बीते 18 मई 2026 से आयोजित किया जा रहा था। कुशल प्रशिक्षकों द्वारा मिला प्रशिक्षण, यह पूरा शिविर जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान जिला प्रशिक्षक टुनटुन पासवान, शाकीरा बेगम और नूरसबा खातून द्वारा छात्र-छात्राओं को स्काउट और गाइड के मूल सिद्धांतों, अनुशासन, प्राथमिक उपचार, और राष्ट्र सेवा की बारीकियों से अवगत कराया गया। बढ़ी बच्चों की उपस्थिति विद्यालय के शिक्षक मनोज तिवारी ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन से न केवल छात्र-छात्राओं में भारत स्काउट और गाइड के प्रति ज...