गोरखपुर, सितम्बर 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला रिसर्च एक्सीलेंस फ्रॉम रिसर्च राइटिंग टू एकेडमिक पब्लिशिंग एंड थीसिस प्रिपरेशन का शुक्रवार को समापन हुआ। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में शोध की परिकल्पना से लेकर शोध-पत्र लेखन, थीसिस तैयार करने, अकादमिक प्रस्तुतीकरण, प्रकाशन, पेटेंट और बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को लेटेक्स के माध्यम से पेशेवर दस्तावेज तैयार करने, थीसिस लेखन, संदर्भ प्रबंधन और बीमर प्रस्तुतीकरण की जानकारी दी गई।कार्यशाला का समन्वय डॉ. विपुल नारायण, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी , डॉ. स्वप्निता श्रीवास्तव ने किया। डॉ. राजकुमार, श्री संजय क...