चाईबासा, सितम्बर 30 -- चाईबासा। 5 दिवसीय द्वितीय रूंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपेन फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कुल 400 प्रतिभागी इसमे भाग ले रहे हैं।जिसमे देश के 13 राज्यों के प्रतिभागियों के अलावा नेपाल से आये प्रतिभागी भी शामिल हैं । मुख्य अतिथि डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शतरंज संघ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रिचा संचिता, सचिव मनीष कुमार, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद, डॉ विजय मुंधड़ा, सचिव बसंत खंडेलवाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चाईबासा में 30 से इंटरनेशनल फीडे रेटिंग शतरंज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...