रांची, मार्च 13 -- रांची। सिविल कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। 9 से 13 मार्च तक चले इस अभियान में कुल 115 मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया, जिसमें अंतिम दिन रिकॉर्ड 54 मामले सुलझाए गए। डालसा सचिव राकेश रौशन ने इस सफलता का श्रेय मध्यस्थों और अधिवक्ताओं के सराहनीय प्रयासों को दिया। दोनों पक्षों ने राजी-खुशी विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई, जिससे न्यायालयों का बोझ कम हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...