सहारनपुर, मार्च 16 -- सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रवेश व निपुण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम यादव व रोवर रेंजर्स सहायक प्रादेशिक आयुक्त अमित सैनी, ट्रेनर अनिल भारद्वाज द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। शिविर में जिला संस्था से आए प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को शिविर के लाभ के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें अनुशासन व सहयोग के बारे में शिक्षा दी। महाविद्यालय प्राचार्या ने कहा कि शिविर में प्रतिभाग करने वाली छात्राएं आगे चलकर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में गीत व संगीत द्वारा शिविर की संध्या को रोशन किया इस अवसर पर प्रोफेसर यामिनी पांडे, डॉ संतोष चौधरी, डॉ वर्तिक...