दरभंगा, अप्रैल 17 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन 22 जनवरी को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में सीनेट की अध्यक्षता करने से पहले ललित नारायण मिथिला विवि पहुंचेंगे। वे यहां नरगौना स्थित जुबली हॉल में स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्वावधान में समकालीन समय में व्यावसायिक अनुसंधान विषयक पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन की तैयारी को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को वाणिज्य संकायाध्यक्ष सह संरक्षक प्रो. एचके सिंह की अध्यक्षता में विभाग में बैठक हुई, जिसमें अब तक की तैयारी की समीक्षा की गई तथा आगे की रूपरेखा भी तय की गई। यह भी पढ़ें- श्रवण व वाणी चिकित्सा में नई तकनीकों पर मंथन संकायाध्यक्ष प्रो. सिंह ने बताया कि कुलपति सह सम्मेल...