मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में संचालित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन विभिन्न योग विशेषज्ञों ने साधकों को सूक्ष्मि क्रियाओं सहित सूर्य नमस्कार, कमर चक्रासन, उष्ट्रासन, पाद चक्रासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने मोटापा कम करने में ध्यान व निष्काम कर्म की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तनाव के कारण शरीर की मुख्य ग्रंथियां काम करना बंद कर देती हैं, जिससे मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी जैसे रोग होते हैं। अष्टांग योग और प्रतिदिन सुबह-शाम आधा घंटा ध्यान करने से तनाव दूर होता है। यह भी पढ़ें- नानकसागर डैम तट पर हुआ हरित योग कार्यक्रम का आयोजन दूसरों की निस्वार्थ सेवा करने ...