बोकारो, अप्रैल 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला पंचायत के भेलवा टांड गांव में आयोजित श्रीश्री 1008श्री राधा-कृष्ण, रुद्र सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ के तहत रविवार को आयोजन स्थल से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पुरोहित व यज्ञाचार्य की ओर से पूजा -अर्चना कर यजमान जीतेन्द्र गुप्ता, युगल किशोर महतो, मालती देवी सहित अन्य कन्या व महिलाओं के सिर पर कलश रख कर जयघोष के साथ शोभा यात्रा आरम्भ किया गया। भेलवाटांड यज्ञ स्थल से 501 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने नूतन वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख कर जल यात्रा आरम्भ किये। इस यात्रा में भेलवा टांड सहित पेटरवार तथा आस पास के हजारों श्रद्धालुओं ने बाजा-गाजा के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ नौ दिनी शतचंडी महायज्ञ शुरू कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरम्भ होकर विभिन्न स्...