भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर। भागलपुर संग्रहालय में पांच दिवसीय मंजूषा समर कैंप की शुरुआत मंगलवार से होगी। यह जानकारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं सहायक संग्रहालयाध्यक्ष अंकित रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप छह जून तक चलेगा। इसमें मंजूषा कला में नवाचार विषय पर प्रशिक्षक मनोज कुमार पंडित द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कैंप भागलपुर संग्रहालय, आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र और मंजूषा प्रशिक्षण कला केंद्र के संयुक्त प्रयास से लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय मंजूषा समर कैंप आज से यह भी पढ़ें- चाक्षुष कला कार्यशाला में सीखेंगे वेस्ट से बेस्ट बनाने की कला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...