रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर राज्य के बैंककर्मियों ने सोमवार को नागा बाबा खटाल के पास धरना दिया। धरना पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया। धरना में सभी बैंकों और विभिन्न संगठनों के बड़ी संख्या में बैंककर्मियों ने भाग लिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि बैंककर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अखिल भारतीय स्तर पर इंडियन बैंक एसोसिएशन, वित्त मंत्रालय और केंद्र सरकार के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। चार जनवरी को ट्विटर के माध्यम से भी मांग उठाई गई, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई। 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की गई है। वक्ताओं ने कहा कि इंडियन...