हरदोई, अगस्त 12 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को कार्यदिवस की समाप्ति के बाद बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस के गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी ने जमकर नारेबादी की। यूएफबीयू के स्थानीय संयोजक एवं एआईबीईए नेता राकेश पाण्डेय ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह कोई नई या अचानक उठाई गई मांग नहीं है। बैंक प्रबंधन की प्रतिनिधि संस्था इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन और बैंकिंग उद्योग के श्रमिक संगठनों के बीच इस मुद्दे पर विधिक/द्विपक्षीय सहमति बन चुकी है। यह भी पढ़ें- सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन इसके बावजूद सरकार और उसका डिपार्टमेंट ...