बागेश्वर, जनवरी 27 -- पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को बैंककर्मी मुखर हो गए हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की गई। सरकार के साथ हुई वार्ता विफल रहने के बाद यूनियनों ने यह कदम उठाया। हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बागेश्वर में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर हड़ताल की। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों के देश भर के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं, जिससे आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीएम सेवाएं, चेक क्लियरेंस, नकद निकासी और जमा जैसे कार्यों पर असर देखा गया। कई स्थानों पर बैंक शाखाएं बंद रहीं या ...